Friday 23 May 2014


सामान्य ज्ञान हल प्रश्नपत्र

1. बहरीन की मुद्रा निम्नलिखित में से क्या है?
1. पेसो 2. दीनार 3. रियाल
4. बात 5. क्वाचा
Ans : (2)

2. निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन/निकाय राष्ट्रों के बीच अंतराष्ट्रीय व्यापार के नियम बनाता है?
1. विश्व व्यापार संगठन 2. एशियाई विकास बैंक 3. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
4. विश्व बैंक 5. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
Ans : (1)

3. निम्नलिखित में से कौन-सी सेवाएं केवल भारतीय रिजर्व बैंक देता है?
1. आर्थिक डाटा संकलन 2. करंसी नोट जारी करना 3. सोने/सोने के सिक्कों को क्रय–विक्रय
4. मांग ड्राफ्ट विक्रय 5. मूल्यवान वस्तुएं रखने के लिए सेफ डिपॉजिट लॉकर्स
Ans : (2)

4. बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों का सुझाव देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी समिति/कार्यदल गठित किया गया था?
1. इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधी टास्क फोर्स 2. नरसिम्हन समिति 3. राजिंदर सच्चर समिति
4. स्वामीनाथन समिति 5. इनमें से कोई नहीं
Ans : (2)

5. प्रणव मुखर्जी ने किसके विरुद्ध राष्ट्रपति चुनाव जीता है?
1. पी.ए. संगमा 2. प्रतिभा पाटिल 3. हामिद अंसारी
4. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 5. इनमें से कोई नहीं
Ans : (1)

6.’SEBI’ ने अनुमति के मानदंड कड़े किए–ऐसी मुख्य खबर हाल ही में कुछ अखबारों/पत्रिकाओं में थी। ‘SEBI’ का पूरा रूप क्या है?
1. Secured Economy Bureau of India 2. Small Economy Based Investment
3. Securities and Exchange Board of India 4. Severe Ecological Balance and The Internet. Society for Ecological Balance and Internet
Ans : (3)

7. ऑस्ट्रेलिया की राजधानी निम्नलिख्ति में से कौन-सी है?
1. पर्थ 2. सिडनी 3. होबार्ट
4. डार्विन 5. कैनबरा
Ans : (5)

8. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य OPEC का सदस्य नहीं है?
1. अल्जीरिया 2. ईरान 3. लीबिया
4. कतर 5. फ्रांस
Ans : (5)

9. सुश्री क्रिस्टीन लेगार्ड–
1. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक हैं 2. विश्व बैंक की प्रेसिडेंट हैं
3. UNO की महासचिव हैं 4. रूस की विदेश मंत्री हैं 5. इनमें से कोई नहीं
Ans : (1)

10. फुटबॉल के खेल में निम्नलिखित में से किस पद का प्रयोग होता है?
1. बेसलाइन 2. चॉप 3. बैक पास
4. डॉप शॉट 5. ग्रैंड स्लैम
Ans : (3)

11. निम्नलिखित में से कौन-सा सरकारी क्षेत्र का उपक्रम है?
1. AXIS बैंक 2. रिलायंस पावर 3. हिंदुस्तान मोटर्स
4. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि. 5. अंबुजा सीमेंट्स
Ans : (4)

12. सुश्री हिलेरी क्लिंटन जो मई 2012 में भारत थीं ………. की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट हैं।
1. ब्रिटेन 2. फ्रांस 3. USA
4. जर्मनी 5. इनमें से कोई नहीं
Ans : (3)

13. मार्च 2012 में 6ठा विश्व जल मंच ………. में आयोजित हुआ था–
1. लंदन 2. टोकियो 3. पर्थ
4. बर्लिन 5. मार्सेलीस
Ans : (5)

14. निम्नलिखित में से किस देश ने स्पाई सैटेलाइट कोबाल्ट–M मई 2012 में प्रक्षेपित किया था?
1. फ्रांस 2. चीन 3. ईरान
4. रूस 5. USA
Ans : (5)

15.निम्न में से कौन-सा देश FIFA का सबसे नया सदस्य है?
1. दक्षिण सूडान 2. बांग्लादेश 3. ब्राजील
4. क्यूबा 5. चिली
Ans : (1)

16. भारत में विकसित पैटन टैंक का नाम निम्न में से कौन-सा है?
1. अग्नि 2. अर्जुन 3. शक्ति
4. बसंत 5. पवन
Ans : (2)

17. जिम योंग किम ने ………. के नए प्रेसिडेंट का पदभार संभाला है–
1. विश्व बैंक 2. IMF 3. ADB
4. UNESCO 5. बैंक ऑफ अमेरिका
Ans : (1)

18. भारत का राष्ट्रपति राज्य सभा में कितने सदस्य नामित करता है?
1. 5 2. 6 3. 8
4. 9 5. इनमें से कोई नहीं
Ans : (5)

19. निम्न में से भारत में उगाया जाने वाला खाद्यान्न कौन-सा है?
1. गुलाब 2. सरसों 3. सूरजमुखी
4. केला 5. धान
Ans : (5)

20. डॉ. डी. सुब्बाराव ………. के क्षेत्र में एक जाना माना नाम है–
1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2. राजनीति 3. खेल
4. बैंकिंग 5. साहित्य
Ans : (4)

No comments:

Post a Comment